गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दिया उनका बयान गलत निकलता हैं तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी पर व्यक्तिगत आरोप लगाने में विश्वास नहीं रखते।
इससे पहले मोदी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। मोदी ने सोनिया गांधी पर उनके निजी विदेशी दौरों पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठाया है।
सोनिया पर उठाए सवाल
नरेंद्र मोदी ने कहा, "सोनिया गांधी के विदेशी भ्रमण में सरकारी तिजोरी से 1880 करोड़ रुपए खर्च किया है। ये खर्च गुजरात के भावनगर, राजकोट जैसे चार महानगर जितना बजट होता। इतना अधिक पैसा उन पर खर्च किया गया। इस खर्च का हिन्दुस्तान की जनता हिसाब मांगती है।"
उन्होंने कहा, "मैडम सोनिया कि मां जब बीमार थी तो वह अपनी मां का हाल जानने के लिए आठ बार सरकारी खर्चे पर विदेश गईं। उनके लिए चार कमरे फाईवस्टार होटल में बुक किए गए। क्या ये पैसे सरकारी तिजोरी से नहीं गए? इतने पैसों में पूरे गुजरात कि बिजली पैदा कि जा सकती है।"
उन्होंने सवाल उठाया कि ये कौन सी सादगी है? क्या ये गरीब जनता के पैसे का बेजा इस्तेमाल नहीं है? मोदी ने पूछा कि आखिर क्यों भारत के राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री जितनी सुविधाएं कांग्रेस अध्यक्षा को मुहैया करवायी जाती हैं।
मोदी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सभा सांसद प्रभा ठाकुर ने सोनिया गांधी कभी कोई गैर-कानूनी काम नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि मोदी अपने आरोपों पर श्वेत पत्र जारी करें। खर्च उठाना गैर-कानूनी नहीं है।


